Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित! छात्राओं ने हेल्पलाइन नंबर व महिला सशक्तिकरण पर बनाए आकर्षक पोस्टर


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ष्मिशन शक्ति अभियान व हेल्पलाइन नंबरष् विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अलका मेहरा के आशीर्वाद से हुआ।प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आकर्षक व जागरूकता से भरपूर पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में स्तुति रस्तोगी (चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, अंशिका गंगवार (चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा आकांक्षा (चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. अलका मेहरा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राएं हेल्पलाइन नंबरों को याद रखें और अपने गांव व मोहल्लों में उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने बताया कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से दी जानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर-परिवार और आसपास की महिलाओं व बालिकाओं को भी इस विषय में जागरूक करें।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विकास प्रधान (एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र), डॉ. सुनील कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान) तथा डॉ. महेंद्र पाल (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र) शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. रोहित पटेल, डॉ. जगदंबा गोंड एवं दिनेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |