Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: डिजिटल पत्रकारिता में ‘इम्पैक्ट’ पर जोर, पूजा सक्सेना ने दिए सफलता के मंत्र


आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी एवं मल्टीमीडिया विशेषज्ञ पूजा सक्सेना ने ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘रिमैजिनिंग न्यूज राइटिंग इन द डिजिटल एज’ राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। यह सत्र कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यशाला में डिजिटल पत्रकारिता, मोबाइल जर्नलिज्म और एआई के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए पूजा सक्सेना ने कहा कि आज पत्रकारिता का फोकस केवल घटनाओं पर नहीं, बल्कि उनके “इम्पैक्ट” पर होना चाहिए। उन्होंने “ॅींज, ैव ॅींज, छवू ॅींज” मॉडल के जरिए प्रभावी प्रेस विज्ञप्ति लेखन के गुर बताए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने छात्रों को आधुनिक मीडिया टूल्स में दक्ष बनने की प्रेरणा दी। वहीं, कम्युनिकेशन विशेषज्ञों ने स्पष्ट उच्चारण, वॉइस कल्चर और प्रभावी प्रस्तुति के महत्व पर जोर दिया।

अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. रुचिता चैधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |