मिर्जापुर: सड़क दुर्घटना में दो की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
April 21, 2026
ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। स्थानीय घाटी जिसे दुर्घटना बहुल क्षेत्र माना जाता है आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं। इसी क्रम में अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारा जिसमें दो की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया मौका पाकर ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश रीवा थाना सुहागी क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मी नारायण पाल उम्र लगभग 55 वर्ष और अंकित पाल उम्र लगभग 20 वर्ष एवं हरिशंकर पाल लगभग 50 वर्ष तीनों लोग वैवाहिक कार्यक्रम से वापस जा रहे थे स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरिया दह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और बाइक चालक अंकित पाल हेलमेट लगाने की वजह से बच गया लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया भीषण सड़क हादसा रहा। मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित पाल को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। इस संदर्भ में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
