Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बच्चों के साथ -साथ अभिभावक भी शिक्षा के प्रति हो जागरूक- संजय सिंह मुन्ना


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को खंड शिक्षा कार्यालय के बगल प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर में सत्र 2026- 27 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ,खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना व भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय के साथ अध्यापक व बच्चों की अभियान का शुभारंभ किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा,खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना व प्रधान भवसिंहपुर अशोक कुमार उपाध्याय ने अभियान को हरी झंडी दिखाई गयी है।इस अवसर पर अभियान के तहत गांधी यात्रा भी निकाली गई।इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि शिक्षा की प्रथम सीढ़ी प्राथमिक शिक्षा है। जिसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी अभिभावकों की होती है उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि अभिभावक प्राइवेट विद्यालय में महंगी फीस देते है साथ ही बच्चे के कपड़े प्रतिदिन स्त्री कराते हैं उनके सूज व टाई आदि की व्यवस्था करके अपने वाहन से या विद्दालयी वाहन से बच्चों को समय पर स्कूल भेजते हैं वहीं सरकारी विद्यालय में अभिभावक केवल विद्यालय में भेजने की जिम्मेदारी समझते हैं लेकिन जिस प्रकार प्राइवेट विद्यालय में बच्चों नहला कर स्वच्छ कपड़े पहना कर भेजते हैं वैसे परिषदीय विद्यालयों में भेजे तो स्वच्छ शरीर में स्वस्थ दिमाग काम करता है। भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय ने अभिभावकों को अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि आगामी सत्र के लिए विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है जिससे शिक्षा का वातावरण विद्यालय में बन सके और बच्चों की मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों चलो अभियान की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर से शुरू की गई है।यह अभियान संग्रामपुर क्षेत्र के सभी  परिषदीय विद्यालयों पर किया जाएगा जिससे अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा की शुरुआत नामांकन करा कर करें । उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य (सब पढ़ें,पढ़ें और आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारों से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना है।इस अभियान को सफलता तभी मिलेगी जब बच्चों के अभिभावक शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे।इस अभियान कार्यक्रम में डॉ नगेन्द्र सिंह,संजय तिवारी,राजेश कुमार, रावेन्द्र प्रताप सिंह,अजय मोदी ,आशीष त्रिपाठी, सहित सभी विद्यालयों के अध्यापक अभिभावक व शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |