Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भूगर्भ जल भरण पर वसुंधरा संस्था ने दिए पांच सूत्र


कुंडा/प्रतापगढ़। वसुंधरा संस्था कार्यालय परभूगर्भ जल भरण एवं वृक्षारोपण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव शिखा सिंह ने जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने भूगर्भ जल संरक्षण व वृक्षारोपण के लिए पांच महत्वपूर्ण सूत्र बताए,वर्षा जल संचयन अपनाना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, जल दोहन सीमित रखना, परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण करना तथा जल को जमीन में उतारने के लिए सोख्ता गड्ढों व रिचार्ज पिट का निर्माण करना।

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, शिवम् यादव ने संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी आर्थिक सहायता के किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वसुंधरा संस्था का कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि संस्था ने हजारों वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भूगर्भ जल भरण व वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं संस्था को दी।

मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकान्त त्रिवेदी (जे.आर.एफ.) ने गंगा तटों पर संस्था द्वारा किए गए कार्यों और वृक्षारोपण का अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी को संस्था से जुड़कर गंगा स्वच्छता व हरित अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में शिखा सिंह को गणतंत्र दिवस 2026 पर दिल्ली में मिले सम्मान का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर माधुरी देवी, सागर सिंह, पूनम सिंह, डॉ. गौरीशंकर (टैक्सोनॉमिस्ट), रूपेंद्र कुमार यादव (बायोलॉजिस्ट), हरीश कुमार तथा जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी एवं वन विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |