प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से रविवार को सण्डवा चंद्रिका ब्लाक के बहेरा गांव निवासी भुल्लन पाण्डेय के पुत्र अस्मित पांडेय के आयकर अधिकारी के पद पर चयनित होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंच कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजय राज ओझा और महामंत्री अरुण कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण परिवेश में भी बच्चे अपने परिश्रम से ऊंचा स्थान हासिल कर सकते हैं बशर्ते उनमें सफल होने की ललक हो।
उक्त दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष श्याम जी मिश्रा खादी ग्राम उद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रंजन पांडेय, ब्लॉक संगठन मंत्री अनिल पाठक ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु तिवारी अजय पांडेय समेत शैलेंद्र शुक्ला, सत्य प्रकाश ओझा आदि लोगों ने भी अस्मित पांडेय को आयकर अधिकारी बनने पर बधाई दी है।
