Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: किसान का गेहूँ हर हालत में खरीदा जाएगा -चैधरी बाबूलाल


अछनेरा/आगरा। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विधायक चैधरी बाबूलाल ने अछनेरा अनाज मंडी में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूँ खरीद केंद्र (लेवी) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “किसान का गेहूँ हर हालत में खरीदा जाएगा” और किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

अछनेरा अनाज मंडी में आसपास की ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में किसान अपना अनाज बेचने के लिए आते हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद की व्यवस्था शुरू की गई है। इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 2,425 रुपये प्रति क्विंटल से 160 रुपये अधिक है।

यह खरीद प्रक्रिया 30 मार्च से 15 जून 2026 तक संचालित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नायब तहसीलदार अछनेरा, मंडी सचिव तथा एफसीआई के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुगम बनाई जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटा हो या बड़ा, हर किसान अपनी गेहूँ की फसल आसानी से एमएसपी पर बेच सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

कार्यक्रम के दौरान गीतम सिंह प्रधान, गोपाल सिंह प्रधान, राजू सेठ, फूलचंद सेठ, रसाल सिंह, उदय चाहर सभासद, श्रीराम सिंह, लक्ष्मण सिंह सोलंकी (ठेकेदार) एवं संजय पचहरा (मंडी सचिव) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |