Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत! भव्य स्वागत से गदगद नजर आये प्रभारी मंत्री


रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार मे परिवाहन व सूचना प्रद्योगिकी  मंत्री व जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा रुद्रपुर  दौरे पर आये जहाँ विधायक शिव अरोरा द्वारा एलाइंस कॉलोनी मे कम्युनिटी हॉल में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जहाँ बड़ी संख्या मे प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए एकत्रित हुऐ।

वही पहली बार रुद्रपुर आए प्रभारी मंत्री के स्वागत में समाज के विभिन्न वर्ग के लोग व पार्टी पदाधिकारी मौजूद उमड़े।

इस दौरान भाजपा पार्षदो एवं एलाइंस समिति द्वारा प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ी माला के साथ स्वागत किया वही बड़ी संख्या में स्वागत के लिए आए लोगों को देख प्रभारी मंत्री गदगद नजर आए।

वही प्रभारी मंत्री विधायक शिव अरोरा के आवास पर भी गये जहाँ सपरिवार विधायक ने उनका स्मृति चिन्ह बैठकर स्वागत किया।

इस दौरान स्वागत भाषण में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने ने कहा उत्तराखंड सरकार मे कैबिनेट मंत्री का जनपद प्रभारी प्रदीप बत्रा का रुद्रपुर आगमन हुआ जहाँ मेरे गृह क्षेत्र एलाइंस कॉलोनी में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, उन्होंने कहाँ ऊधम सिंह प्रभारी मंत्री बनने के उनका यह पहला दौरा है और सभी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया निश्चित रूप है जनपद प्रभारी मंत्री के नेतृत्व मे जिले मे विकास कार्यों को गति मिलेगी साथ हीं केंद्र व राज्य की योजना को तेज गति से धरातल पर पहुँचने मे बल मिलेगा। 

वही कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी प्रदीप बत्रा ने कहा मैं सामान्य से कार्य करता हूं प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री व शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास किया और एक कैबिनेट मंत्री के रूप में उत्तराखंड की सेवा का  जो अवसर दिया है उसको सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाने व अंतिम पायदान पर बैठे गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रदीप बत्रा बोले जनपद प्रभारी के रूप में सरकार ने जो दायित्व दिया है उसको पुष्कर धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा हमारी सरकार प्रदेश हित में लगातार कठोर निर्णय लेकर उत्तराखंड को सशक्त में मजबूत बनाने का कार्य किया जिससे राज्य की गिनती देश में अग्रणी राज्यों में होने लगी उन्होंने रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में किए गए अभूतपुर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, राजेश डाबर, हरीश जल्होत्रा, मोर सिंह, एसपी यादव,  गुरदीप गाबा, संदीप राव, राजेश कामरा, ज्योति ग्रोवर, राजेश बजाज, एमपी मौर्य, पवन राणा, मुकेश रस्तोगी, चन्द्रसेन चंदा, संतोष पाल, सचिन मुंजाल, गिरीश पाल, जगदीश तनेजा,मनीष गगनेजा, राजेश जग्गा, राजेंद्र राठौर, रवि दिवाकर, नमन चावला, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, राजकुमार चैधरी, कपिल शर्मा, गुन्नू चैधरी, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, कमलेन्द्र सेमवाल, रजनी रावत, प्रीति धीर, ममता जीना, अर्चना राय, ममता त्रिपाठी, पिंकी चतुर्वेदी, साधना शर्मा, सुनील यादव, राजेश पप्पल, मनोज मदान, किरन विर्क, सुखदेव भल्ला, गुरबाज दुमरा, उमेश पसरीचा, मयंक कक्कड़, जीतेन्द्र संधू, राज कोली, जीतेन्द्र हुंडल आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |