Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः बारिश ओलावृष्टि से फसल क्षति पर बीमित कृषक 72 घंटे मे करें सूचना दर्ज


कन्नौज। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने जनपद के कृषक बंधुओं से अपील की है कि हाल के दिनों मे हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के परिप्रेक्ष्य मे जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा कराया है वे अनिवार्य रूप से अपनी क्षति की सूचना निर्धारित समयावधि में दर्ज कराएं।

उन्होंने बताया कि बीमित कृषक टोल फ्री नंबर 14477 पर घटना के 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि नियमानुसार फसल क्षति का आकलन कराया जा सके और पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि समय से उपलब्ध कराई जा सके।

उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त सूचनाओं पर दावा प्रक्रिया मे कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। अतः सभी बीमित किसान शीघ्रता से सूचना दर्ज कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |