Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंडः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य! सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा


हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में प्रेम विहार कॉलोनी सीसी रोड निर्माण कार्य 34 मीटर, नियर भागीरथी विद्यालय सीसी रोड निर्माण कार्य 18.4 मीटर, गली नंबर 06 सीसी रोड 43.2 मीटर,रानी गली सिसी रोड 18 मीटर,जिसमें कुल 113.07 मीटर कार्य कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत शिवानीपुरम में सीसी रोड निर्माण कार्य 37 मीटर, द्वारका विहार(पेवर ब्लॉक) 38 मीटर, द्वारका विहार सीसी रोड का कार्य 34 मीटर, गणपति धाम फेस 3 सीसी रोड 26 मीटर,राज विहार फेस 2  पेवर ब्लॉक 34 मीटर ,जिसमें कुल 169 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है । उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |