Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः शौचालय में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार मौन


अमेठी। नगर के बस अड्डा के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से शौचालय की नियमित सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है और आसपास दुर्गंध फैल रही है। शौचालय के ठीक बगल में फल की दुकानें लगी हुई हैं, जिससे स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पास से गुजर रही नालियों में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे स्थिति और भी खराब हो जाती है। राहगीरों को वहां से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय के पास लगा बिजली का खंभा भी जर्जर हो चुका है और नीचे से पूरी तरह कमजोर हो गया है। खंभे के पास ही फल की दुकान होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को अवगत कराने की बात कहकर जिम्मेदारी टाल दी। अब तक मौके पर कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय की सफाई, नालियों की मरम्मत और जर्जर बिजली खंभे को बदलवाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |