Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: ब्लॉक प्रशासन ने प्रधान की चंगुल से अमृतसरोवर को कराया आजाद


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मधुपुर खदरी  के अमृत सरोवर को प्रधान  द्वारा मालिकाना हक समझते हुए अमृत सरोवर पर सब्जी हरा चारा आज की बुवाई करके कब्जा कर लिया था। इस अमृत सरोवर में गांव का कोई व्यक्ति नहीं जा सकता था। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक प्रशासन से की। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह के निर्देश पर ब्लॉक पर तैनात एपीओ केदारनाथ की देख- रेख में हरे -चारे , प्याज लहसुन अन्य विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौध को हटवा कर प्रधान की चंगुल से मुक्त कराया। मधुपुर खदरी का अमृत सरोवर तालाब काफी दिनों से चर्चा में चल रहा है तालाब के चारों ओर प्रतिबंध बैरी केटिंग कराई गई जिसमें एक ही द्वार खोला गया जो केवल प्रधान के घर के सामने था। सरकार द्वारा लाखों  की लागत से बनाया गया अमृत सरोवर को अपना मालिकाना हक समझ कर वर्तमान प्रधान द्वारा तालाब के चारों तरफ विभिन्न प्रकार की सब्जियां प्याज हर चार आज की बुवाई करके कब्जा किया था। ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर को लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया था कि  प्रधान द्वारा अमृत सरोवर को अपना मलिक आना हक समझते हुए विभिन्न प्रकार की सब्जियां हरा चारा आदि का बुवाई करके बंद कर दिया था जिससे ग्रामीणों को अमृतसरोवर का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था ग्रामीणों की शिकायत पर ब्लॉक प्रशासन के निर्देश पर प्रधान की चंगुल से मुक्त करने के लिए अवैध रूप से बोई गई विभिन्न प्रकार की सब्जियां हरे चारे को नष्ट करके कब्जा मुक्त करके ग्रामीणों के लिए अमृत सरोवर का द्वार खोल दिया गया। इस कार्य को लेकर ग्रामीणों में खुशी जाहिर की और वर्तमान खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |