Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः युवक पर ईंट-रॉड से हमला, मामला दर्ज


अमेठी। गायत्री नगर में घर लौट रहे एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र की है और इलाके में दहशत का माहौल है। गायत्री नगर निवासी सौरभ गुप्ता बाजार से अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 से 7 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ईंट व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में सौरभ के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उन्हें कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर उपचार की व्यवस्था कराई। चिकित्सकों के अनुसार सिर पर गहरी चोट के कारण स्थिति चिंताजनक थी, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |