तिलोईः शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार! अकेली महिला से मारपीट, छेड़छाड़
April 23, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना पूरे निहाल सिंह मजरे कमई विराज गांव की है।पीड़िता साजरून के अनुसार, उनके पति आशीष दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं।उनका मकान गांव से कुछ दूरी पर स्थित है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र चंद्रचूड़ सिंह अचानक उनके घर में घुस आए। उन्होंने पीड़िता को पकड़कर जबरन छेड़खानी शुरू कर दी।जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इस संबंध में मोहनगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से न्याय की मांग की है। गौरतलब हो कि बीते कुछ वर्षों पूर्व भी देर शाम अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के घर घुसकर उसके ससुर का गला रेत दिया था।जिनका लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में हफ्तों इलाज हुआ था तब जा करके वह सही हुए थे।उस दौरान भी पुलिस ने घटना की लीपापोती कर मामला रफा-दफा कर दिया था।
.jpg)