Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

है जवानी तो इश्क होना है का फर्स्ट लुक रिलीज डेट आउट


वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाले हैं. अब हाल ही में वरुण धवन ने घोषणा की है कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक कब रिलीज होगा, जिससे फैंस के अंदर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

पहले खबरें थीं कि ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. हालांकि, बाद में रिलीज डेट टाल दी गई.वरुण धवन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का फर्स्ट लुक 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.एक्टर ने पूजा हेगड़े के संग भी एक तस्वीर शेयर की है.

बता दें ये फिल्म पहले 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन, मेकर्स ने बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 5 जून कर दी.है जवानी तो इश्क होना है एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है.

इस फिल्म का टाइटल डेविड धवन की 1999 की ब्लॉकबबस्टर फिल्म बीवी नंबर 1 के गाने इश्क सोना है से इंस्पायर माना जा रहा है, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन अहम भूमिका में नजर आए थे.

रमेश तौरानी के प्रोडक्शन हाउस टिप्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के अलावा मौनी रॉय, चंकी पांडे,मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी, अली असगर, कुब्रा सैत, रोहित सराफ, राजीव खंडेलवाल, नितीश निर्मल और श्रीलीला को भी अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा.

डेविड धवन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इससे पहले वो कभी 45 फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं, जिसमें बीवी नंबर 1, जुड़वा, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, दीवाना मस्ताना, शोला और शबनम, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगी,दुल्हन हम ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, चश्मे बद्दूर और मैं तेरा हीरो जैसी फिल्में शामिल हैं. वरुण धवन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार बार्डर 2 में देखा गया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |