Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आवासीय क्रीडा छात्रावसों में प्रवेश हेतु हैण्डबाल खेल के बालकध्बालिकाओ का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन


अमेठी। उप क्रीड़ा अधिकारी मो. मोसर्रफ खां ने बताया कि वर्ष 2026-27 में आवासीय क्रीडा छात्रावास में प्रवेश हेतु प्रदेश स्तरीय 15 वर्ष से कम आयु के हैण्डबाल खेल के बालकध्बालिकाओं का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 अप्रैल, 2026 से 29 अप्रैल, 2026 तक डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किया गया। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवराज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला महामंत्री अमेठी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किट एवं प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर  मो० इरफान, उपक्रीड़ाधिकारी, लखीमपुरखीरी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उपक्रीडाधिकारी मो० मोसर्रफ खॉ ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। उक्त केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में खेल विभाग अमेठी के श्री शिवकुमार मौर्य कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहकर अमूल्य योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |