मिर्जापुर। चन्द्रकान्त दुबे पुत्र भोलानाथ निवासी शुक्लहा थाना को०देहात जनपद मीरजापुर द्वारा यूपीआई के माध्यम से 10,000ध्- गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो जाने के सम्बन्ध में छब्त्च् पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101250015996 दर्ज करायी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच प्रारम्भ की गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को०देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में सम्बन्धित बैंकध्मर्चेंट से समन्वय स्थापित करते हुए धनराशि 10,000ध्- को न्यायालय के आदेश के क्रम में आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना को०देहात साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।
