Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गेहूं की फसल में भीषण आग, दो बीघे से अधिक फसल जलकर राख


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत मंडोली ग्राम सभा के ठेंगहा-राजापुर संपर्क मार्ग के किनारे स्थित गेहूं के खेतों में अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की इस घटना में करीब दो बीघे से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। जानकारी के अनुसार, मंडोली के मनकापुर निवासी बहादुर यादव के लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई, वहीं बिर्जन कश्यप की करीब एक बीघा फसल भी जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका ळें घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थीं, लेकिन खेत में उतरने को लेकर हिचकिचाहट के चलते दमकल कर्मी सड़क पर ही खड़े रहे। ऐसे में ग्रामीणों की तत्परता और प्रयासों से ही आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस घटना से प्रभावित किसानों में मायूसी का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |