शुकुलबाजार: दो बोरी गेहूँ के साथ तीन चोर गिरफ्तार
April 03, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। जनपद के थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने दो बोरी गेहूँ के साथ तीन चोरो को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने जाने आलम पुत्र जुम्मन निवासी पूरे भरोसी मजरे शेखपुर भड़रा थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष, चाँद पुत्र ताज मो0 निवासी पूरे मेढी लाल मजरे बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष, व मशरूफ पुत्र मंसूर निवासी बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 बोरी गेहूँ बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।
