Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कुएं में कूदी महिला की पुलिस ने बचायी जान


अमेठी। यूपी-112 पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। पारिवारिक विवाद के बाद आवेश में आकर कुएं में कूदी महिला को पीआरवी टीम व फायर सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल 2026 को कॉलर धर्मेन्द्र कुमार निवासी ग्राम परसौली, थाना व जनपद अमेठी ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उनकी पत्नी मीना विवाद के बाद पास के कुएं मेंकूद गई हैं और तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पीआरवी 6904 थाना अमेठी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत कार्य शुरू किया।पीआरवी कर्मियों ने तत्काल फायर सर्विस को बुलाया। पुलिस व फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। महिला की हालत सामान्य पाई गई। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने यूपी-112 पीआरवी स्टाफ तथा अमेठी पुलिस की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |