Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: सीएचसी जयसिंहपुर में डिजिटल एक्सरे मशीन पहुंची, इंस्टॉलेशन का इंतजार


जयसिंहपुर/सुल्तानपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य जयसिंहपुर केंद्र (सीएचसी) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई डिजिटल एक्सरे मशीन लगभग 15 दिन पहले पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक इसका इंस्टॉलेशन नहीं हो सका है। मशीन के शुरू न होने से मरीजों को फिलहाल इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सेवाराम यादव ने बताया कि मशीन के इंस्टॉलेशन के लिए संबंधित तकनीशियन से संपर्क किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आगामी सप्ताह में मशीन को स्थापित कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके चालू होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को एक्सरे जांच के लिए जिला मुख्यालय या निजी केंद्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।डिजिटल एक्सरे मशीन के शुरू होने से न केवल जांच प्रक्रिया तेज और सटीक होगी, बल्कि मरीजों का समय और खर्च भी बचेगा। खासतौर पर दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के मामलों में त्वरित जांच की सुविधा मिलने से उपचार में भी तेजी आएगी। स्थानीय लोगों और मरीजों ने मशीन के शीघ्र संचालन की मांग की है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |