लखनऊ: अनियंत्रित स्कॉर्पियो मंदिर में घुसा, मंदिर ध्वस्त
April 15, 2026
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के पकरी पुल चैराहे पर स्थित करीब चार दशक पुराना प्राचीनतम ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार सुबह करीब 4रू30 बजे नशे में धुत्त स्कॉर्पियो सवार तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और मंदिर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी मंदिर के दिवालो एवं लोहे के चैनल गेट को तोड़ते हुए मंदिर में स्थापित शिवलिंग और अन्य मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सेवादारों ने पुलिस को सूचना देते हुए गाड़ी समेत चालक को पकड़ लिया। मंदिर के सेवादार सेक्टर आई निवासी हर्षदत्त सूद ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है हालही में मंदिर का जीर्णोद्वार कराया गया था चालक पूरी तरह से नशे में चूर था और नशे की हालत में अभद्रता भी किया था। आशियाना थाने के एलडीए प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मंदिर के से सेवादारों की सूचना पर चालक आशुतोष सिंह निवासी कैलाशपुरी आलमबाग थाने लाया गया था लेकिन मंदिर के सेवादारों और आरोपी चालक के बीच लिखित समझौता हो गया कि वह मंदिर की क्षतिपूर्ति करेगा जिसके पश्चात चालक का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद छोड़ दिया गया है।
.jpg)