Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लालकुआं वार्ड में नगर आयुक्त का निरीक्षण, विद्यालय के कायाकल्प व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश


लखनऊ। लालकुआं वार्ड के अंतर्गत छितवापुर क्षेत्र में स्थित नगर निगम की जमीन पर बने प्राथमिक विद्यालय का नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्थानीय पार्षद सुशील तिवारी ‘पम्मी’ के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त एवं जोनल अधिकारी जोन-1 ओपी सिंह भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसके कायाकल्प को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि विद्यालय के भवन, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और परिसर के समुचित विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

इसके साथ ही नगर आयुक्त ने वार्ड में स्थित कल्याण मंडप के बाहर हो रहे अतिक्रमण पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जोनल अधिकारी को निर्देश दिया कि अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने पाए, इसके लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त बांसमंडी स्थित ट्रांसफर स्टेशन भी पहुंचे। यहां उन्होंने कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाए।

इस दौरान नगर आयुक्त ने आसपास के क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा सभी से सहयोग की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |