लखनऊ: आशियाना में रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई जनहानि नही
April 15, 2026
आलमबाग।आशियाना थाना क्षेत्र के पावर हाउस चैराहे निकट एक निजी प्लाजा में संचालित मोती महल रेस्टोरेंट मे बुधवार को अचानक आग लग गई।देखते देखते आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया और काले धुएं के गुब्बार फ्लोर से फैल गए और एसी का कंप्रेशर तेज धमाके से फट गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाडियों ने आग पर काबू पा लिया। वही आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र मे संचालित मोती महल रेस्टोरेंट मे लगी आग से किसी प्रकार का कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण स्पष्ट नही है ज्ञात किया जा रहा है।
.jpg)