संग्रामपुर: व्यर्थ पर बह रहा पानी, कैच द रैन का हो रहा मजाक
April 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। पर्यटको को सुविधा देने व कालिकन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल आपूर्ति के लिए जिला पंचायत से सोलर पंप की व्यवस्था की गई है। जिसमें तेज धूप होने पर मोटर चलती है और व्यर्थ में पानी बहता रहता है इतना ही नहीं पानी रास्ते पर भरकर एक समस्या बन गया है मामला जिले के विकास खंड संग्रामपुर के कालिकन धाम के उत्तर दिशा बीआरसी कार्यालय से सटा हुआ पानी पीने के लिए सोलर पंप लगाया गया है इनकी टोंटियां टूटी पड़ी है जिसके कारण पानी की टंकी का पानी टूटी हुई टोंटी से बहकर इण्टरलाकिंग रास्ते पर गया है।कालिकन धाम में आने वाले सैकड़ों पर्यटकों व श्रद्धालुओं का कहना है कि शासन प्रशासन धर्मार्थ के नाम जितना भी पैसा खर्च कर रहा है इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।उनका कहना है ब्लाक से लगा हुआ यह धाम है न तो साफ सफाई रहती है न कोई व्यवस्था रहती है जिसके कारण भवसिंहपुर प्राथमिक विद्यालय के पू्र्व दिशा पर जाने वाली सड़क पर कचड़ा भरा रहता है यही स्थिति बीआरसी कार्यालय के समीप सोलर पंप के पास है। फिलहाल संग्रामपुर क्षेत्र में साफ सफाई बहुत पीछे हैं।
