Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बुजुर्गो व गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को गर्मी से विशेष देखभाल की जरूरत


संग्रामपुर/अमेठी। अप्रैल से जून तक का महीना जो तेज धूप  हीट स्ट्रोक आदि से लोगों को परेशान करने का महीना होता है। जिसमें अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य मेले में  आने वाले मरीजों तेज धूप व हीट स्ट्रोक से बचने के लिए उपाय बताए जा रहे हैं। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को भीषण गर्मी और हीट वेव  से बचने के लिए परामर्श डॉक्टर संतोष सिंह द्वारा दिया गया उन्होंने मरीजों को पर्याप्त पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सलाह दी हल्के सूती वस्त्र पहनने के लिए बताया और दोपहर में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को हीट स्ट्रोक के लक्षण बताते हुए कहा कि अत्यधिक कमजोरी तेज सिर दर्द चक्कर जी मिचलाना या बेहोशी महसूस आदि होता है तो तुरंत छाया में बैठकर ठंडा पानी पीने से राहत मिलती है। अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने कहा कि बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं व बच्चों को गर्मी में विशेष देखभाल की जरूरत होती है उन्हें खुद को हाइड्रेटेड रखना होगा अपने नजदीक  स्वास्थ्य केंद्र से ओआरएस का गोल लेकर समय-समय पर पीना होगा। तभी तेज धूप व हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तरबूज खीर कड़ी जैसी पानी से भरपूर फल खाएं हल्का ताजा भोजन करें ताला भूना मसालेदार और स्ट्रीट फूड से परहेज करना चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में कल 56 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में आकर दवा ली जिन में तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में बावन मरीज का इलाज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |