Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: तेज रफ्तार बनी काल! बाइक पलटने से महिला की मौत


शुकुलबाजार/अमेठी।  स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो माह की मासूम बच्ची बाल बाल बच गई। दूधाधारी गांव निवासी हितलाल अपनी पत्नी करिश्मा  उम्र 27 वर्ष और दो माह की पुत्री जानवी के साथ बाइक से पूरे गोडियन गांव जा रहे थे। जैसे ही वे खेममऊ ग्राम पंचायत के शिवरतन का पुरवा गांव के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करिश्मा के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  शुकुल बाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के दौरान मासूम जानवी को खरोंच तक नहीं आई। परिजनों के अनुसार हितलाल की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के पूरे बनिया कसारी गांव में हुई थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले भी टूट चुका हैकृउनका पहला पुत्र जन्म के बाद ही चल बसा था, जबकि दो माह पूर्व ही बेटी का जन्म हुआ था। इस संबंध में  थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । किन्तु अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |