संग्रामपुर: तालाब गाटा संख्या 868-869 पर प्रधान अंशुमाला का कब्जा
April 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा मधुपुर खदरी की प्रधान अंशुमाला पत्नी रवि कौशल पर ग्राम सभा के तालाब के गाटा संख्या 868 व 869 पर अवैध कब्जा राजस्व विभाग की जांच में निकला कुछ दिन पहले राजस्व विभाग द्वारा प्रधान अंशु माला के अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए नोटिस चस्पा किया था लेकिन प्रधान पर कोई प्रभाव न पड़ने पर आज तालाबी गाटा संख्या 868 और 869 की फीता से नाप की गई जिसमें प्रधान द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा पाया गया। इतना ही नहीं गांव के 754 गाटा संख्या की भी नाम हुई जो नवीनपरती की भूमि निकली ।इसमें गांव दशरथ सिंह का घर बना मिला । फिलहाल भूमि चिन्हित करने के बाद अगले आदेश के लिए राजस्व टीम वापस चली आई।प्रधान अंशुमाला पत्नी रवि कौशल द्वारा तालाबी कब्जा जो गांव का अमृत सरोवर भी है। फिलहाल कार्यवाही प्रशासन के साथ में हैं आज की कार्यवाही में उपजिलाधिकारी आशीष सिंह के आदेश पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ,व पुलिस बल मौके पर जाकर विवादित जमीनों को चिन्हित किया।
