Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सरसवां में गेहूं के खेतों में लगी आग,ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंची


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब के सरसवां गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं के कई खेतों में भीषण आग लग गई। बता दें कि आग तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीण काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 30 बीघा गेहूं का फसल जल गया।ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन काफी समय तक पुलिस या फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |