Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः विभूति खंड क्षेत्र में हुई 75 लाख की लूट का हुआ पर्दाफाश! पुलिस आयुक्त की क्राइम सर्विलांस टीम के साथ विभूति खंड पुलिस टीम ने किया लूट का खुलासा


लखनऊ । थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित सेवी ग्रैंड होटलध्बार से 5 मार्च को पीड़ित नकुल सिंह जडेजा के साथ लूट की वारदात गठित हुई थी। इस मामले स्कार्पियो सवार अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित निकुल सिंह जडेजा को धक्का देकर पीड़ित के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने विभूति खंड पुलिस टीम के साथ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ की क्राइमध्सर्विलांस टीम व पुलिस उपायुक्त पूर्वी की सर्विलांसध्क्राइम टीम का गठन किया। इस सफल अनावरण में पांच लुटेरों को हिरासत में लेते हुए, 45 लाख रुपए नगदी व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बारंग काली को बरामद किया गया। फिलहाल तीन अभियुक्त अभी भी फरार हैं जिनकी विभूति खंड पुलिस टीम तत्परता से तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी लखनऊ में 5 मार्च को थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित सेवी ग्रैंड होटल ध्बार के पास से एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट करीब 75 लाख रुपए की हुई थी। इस वारदात में स्कार्पियो सवार लुटेरे पीड़ित निकुल सिंह जाडेजा पुत्र महेंद्र सिंह जाडेजा निवासी परपाटन गुजरात के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए थे। इस वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो काले रंग की गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं था। वारदात के बाद लिखित शिकायत पर थाना विभूति खंड पुलिस ने तलाश जारी किया और कठिन परिश्रम में जुटी रही। घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने विभूति खंड पुलिस की टीम के साथ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ की क्राइम ब्रांचध्स्वाट टीम एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइमध्सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम का गठन किया। कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम ने वारदात का सफल अनावरण किया।

विवेचना के दौरान संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से रूट मैप तैयार किया गया। सेवी ग्रैंड होटलध्बार के आसपास के क्षेत्र में छापेमारी करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए व मुखबिर को भी सक्रिय किया। जिसके एवज में संयुक्त टीम को सफलता हासिल हुई।

इस लूट में संयुक्त टीम द्वारा 45 लाख रुपए नगदी व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो काले रंग बिना नंबर प्लेट के बरामद कर ली गई। संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों अतुल कुमार रावत पुत्र रुद्र कुमार रावत निवासी माढरमऊ कला थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ 32 वर्षीय, विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लन सिंह निवासी पिपरा घाट दिलकुश थाना कैंट लखनऊ 25 वर्षीय, राहुल यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी बादशाह खेड़ा तकरोही अमराई गांव थाना इंदिरा नगर लखनऊ 26 वर्षीय, आकाश यादव पुत्र राम किशोर यादव निवासी बादशाह खेड़ा तकरोही अमराई गांव थाना इंदिरा नगर लखनऊ 26 वर्षीय व अमित कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सर्वेश कुमार गुप्ता निवासी तख्वा विराज खंड 5 गोमती नगर थाना विभूति खंड लखनऊ 26 वर्षीय को काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी समेत थाना विभूति खंड क्षेत्र के  लखनऊ पब्लिक कॉलेज कठौता झील के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण वारदात के दिन से राजधानी में घबड़ाए छुपते रहे, भागते रहे।

  संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया एवं वारदात में अंजाम देने में आठ लोगों की भूमिका बताई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि होटल ड्राइवर राहुल अक्सर विभिन्न जनपदों में जाकर होटल व बिजनेस का पैसा कलेक्ट करता था, इसके द्वारा यह कार्य विगत कई वर्षों से किया जा रहा था। रुपए देखकर कई बार राहुल के मन में लालच भी आया, पर डर की वजह से पैसों की हेरा फेरी नहीं कर पता था। इस बात को उसने अपने चचेरे भाई आकाश यादव को बताई। वहीं आकाश ने अपने दोस्त सलमान से इस संबंध में चर्चा की। सलमान जो की प्रॉपर्टी ब्रोकर है। चर्चा बढ़ती गई और सलमान ने अभियुक्त राजकुमार, सुमित व विशाल के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का इरादा बनाया। वारदात में पीड़ित द्वारा होटल सेवी ग्रैंड से पैसा लेकर निकलते समय देख कर स्कॉर्पियो पर सवार अभी आरोपियों ने पहले तो पीड़ित को रोका, फिर उसे धक्का देते हुए रुपए से भरा बैग छीन कर वहां से फरार हो गए थे। हालांकि वारदात 5 तारीख के शाम की थी और पीड़ित ने रात्रि करीब 8रू30 बजे थाना विभूति खंड में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर कई सीसीटीवी कैमरा को खंगाल गया, साथी ही मुखबिरों की सूचना पर विभूति खंड पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत की। उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर विभूति खंड का साथ निभाने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ की क्राइमध्सर्विलांस टीम व पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइमध्सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस उपायुक्त पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ डॉ दीक्षा शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया की 75 लाख की लूट में करीब 45 लाख रुपए नगदी व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बिना नंबर प्लेट बरामद कर ली गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं तीन आरोपी राजकुमार, सुमित व सलमान अभी फरार हैं, पर जल्द उनकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी। वारदात को अंजाम देने वाले विशाल सिंह पर इससे पहले थाना गोमती नगर विस्तार में भी कई मुकदमा दर्ज हैं। साथी ही अतुल कुमार रावत पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य की अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वहीं तीनों आरोपियों को ढूंढ कर गिरफ्तार करने में संयुक्त टीम द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

वारदात का सफल अनावरण करने में थाना विभूति खंड पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी विभूति खंड अमर सिंह कर रहे थे। थाना प्रभारी के साथ सफल अनावरण में उप निरीक्षक केशव झा, उप निरीक्षक इरशाद अहमद, उप निरीक्षक सोहेल खान, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार यादव, उप निरीक्षक शिवम कुमार, उप निरीक्षक गौरव कुमार, उप निरीक्षक सिद्धांत सिंह, उप निरीक्षक गणेश पटेल, उप निरीक्षक अमरीश कुमार, अजय कुमार सोनकर, आशीर्वाद गौतम, सर्वेश कुमार, राजेश चंद्र यादव, दुर्गेश सिंह, प्रशांत राठी, मोनू राठी व निर्भय सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। इसके अलावा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ की क्राइम ब्रांचध्स्वॉट टीम व पुलिस उपयुक्त पूर्वी की क्राइमध्सर्विलांस टीम भी ने भी अपनी भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |