Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि 10,600- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


मिर्जापुर। विश्वम्भर पुत्र रमाशंकर निवासी पटेहरा कला थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर द्वारा छब्त्च् पोर्टल पर शिकायत संख्या 33112250181369 दर्ज करायी गयी,जिसमें प्रसूता को सरकारी लाभ प्रदान कराने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10,600ध्- की साइबर ठगी कर ली गयी। जिसपर थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान उपरोक्त फ्राड की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹10,600ध्- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |