आगरा। शहर के कमला नगर स्थित एक निजी निवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन पर उनका सपरिवार गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और विशेष रूप से वैभव जैन एवं उनकी होने वाली जीवनसंगिनी आयुष्मती पलक जैन को दाम्पत्य जीवन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान कीं।
उन्होंने नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
परिवार की ओर से उपमुख्यमंत्री द्वारा दी गई आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
