लखनऊः गेहूं के खेतों में लगी आग, लगभग 15 बीघा फसल जलकर राख ! 6 किसानों की गेहूं की फसल जलकर हुई राख,किसानों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
April 13, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत महिगवां थाना क्षेत्र के नरोसा गांव के पास गेहूं के खेतों में भीषण आग का तांडव देखने को मिला। जहां 6 किसानों की लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, आग से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है,आग लगने का कारण नहीं पता चला, लेकिन आग के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंचीं। वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। यह महिंगवा थाना क्षेत्र में फसल जलने की दूसरी बड़ी घटना हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वही मुनेश की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई,रामानंद की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल,श्यामलाल की एक बीघा गेहूं की फसल, सीताराम की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल, छवि रानी की तीन बीघा फसल,रामेश्वर की दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं किसानों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजे और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की हैं। किसानों का आरोप है कि साल भर की फसल जल गई है, परिवार साल भर क्या खायेगा,कैसे हमारा परिवार जिंदा रहेगा। क्योंकि मेरी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है, कहीं ना कहीं लापरवाहीं हुईं हैं।
