Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: समिधा कवि सम्मेलन में गूंजे हास्य, वीर और श्रृंगार के स्वर


आगरा। आर. डी. एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में ‘समिधा’ कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से पधारे ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मध्यप्रदेश से आए सुप्रसिद्ध सबरस कवि शशिकांत यादव ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से माहौल को भावविभोर कर दिया। वहीं मेरठ से पधारे हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने अपने चुटीले अंदाज और तीक्ष्ण व्यंग्य से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। आगरा की कवयित्री ममता शर्मा ने संवेदनशील काव्य पाठ प्रस्तुत कर सराहना प्राप्त की। हास्य-व्यंग्य कवि रमेश मुस्कान ने भी अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आगरा के 18 वर्षीय युवा वीर रस कवि ईशान देव रहे, जिन्होंने अपने ओजपूर्ण काव्य पाठ से उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

इस अवसर पर साहित्य परिवार द्वारा सभी अतिथि कवियों का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक ईशान देव ने साहित्य परिवार के सभी सदस्यों एवं उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

कुल मिलाकर ‘समिधा’ कवि सम्मेलन एक सफल एवं उच्च स्तरीय आयोजन रहा, जिसने आगरा के साहित्यिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |