लखनऊः महिगवां थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में चल रहा था अवैध खनन, तीन डंपर सीज! खनन अधिकारी व बीकेटी राजस्व तहसील टीम ने तीन डंपरों को किया सीज, किसान पर दर्ज मुकदमा
April 13, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महिगवां थाना क्षेत्र पहाड़पुर चैकी के अंतर्गत मल्हीपुर गांव के पास में अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से किया जा रहा था। बता दें कि बाराबंकी कुर्सी में स्थित भट्ठे के नाम पर परमिशन करवा कर लखनऊ जिले बीकेटी तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के पास अवैध तरीके से मिट्टी खनन किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर सोमवार दोपहर बीकेटी तहसीलदार सरद सिंह नायब तहसीलदार आकाश पांडेय व जिला खनन अधिकारी मल्हीपुर गांव स्थित मिट्टी खनन खदान पर पहुंचकर मौके पर मिट्टी खनन कर रहे तीन डंपरों सीज कर दिया। तीनों डंपर महिगवां थाना पर खड़े हैं। वहीं बीकेटी तहसील नायब तहसीलदार आकाश पांडेय ने बताया कि मल्हीपुर गांव स्थित गाटा संख्या 365 किसान राजू पुत्र राम खेलावन के जमीन पर सुनील पुत्र रामसागर निवासी संसारपुर ने 865 घन मीटर मिट्टी खनन कर मिट्टी फॉर्म ब्रिक फील्ड प्रो मोहम्मद मुजीब निवासी बहरौली कुर्सी बाराबंकी के भट्ठे के नाम पर परमिशन पर मिट्टी महंगे दामों पर प्लाटिंग व निर्माणाधीन मकानों अन्य जगह बेची जा रही थी। लखनऊ जिला खनन अधिकारी व बीकेटी तहसील की राजस्व टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की है। स्थानीय सूत्रों की माने तो, जो असली खनन ठेकेदार हैं वह साफ बच गये है, जो मिट्टी खनन में लाखों रुपया कमाईं की उन लोगों का नाम तक नहीं आया। सूत्र बताते हैं कि तीन से चार लोग हैं जो कि ग्रुप बनाकर मिट्टी खनन का काम करते हैं, और अवैध काम ज्यादा करते हैं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि स्थानीय चैकी पहाड़पुर महिगवां थाने की पुलिस की सांठगांठ से यह मिट्टी खनन धड़ल्ले से किया जा रहा था। जिसकी खबर बीकेटी तहसील प्रशासन तक नहीं थी, जब सूचना प्राप्त हुई, तब बीकेटी तहसील प्रशासन व खनन अधिकारी ने यह कार्यवाही कर मिट्टी खनन ठेकेदारों को मुंह-तोड़ जवाब दिया है।
