लखनऊ। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत जोन-8 के अंतर्गत हिंद नगर वार्ड में डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों को डस्टबिन वितरित किए गए तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महापौर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि लखनऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से आगामी सर्वेक्षण में लखनऊ प्रथम स्थान हासिल करेगा।
महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सभी से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, नामित पार्षद नेहा सिंह, जोनल अधिकारी जोन-8 विकास सिंह, जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेंद्र गांधी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा भ्डै प्म्ब् टीम, चैंपियंस टीम, ैठड टीम तथा जोनल टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
आईईसी टीम द्वारा क्षेत्र के निवासियों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता के महत्व और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और स्वच्छ लखनऊ के संकल्प को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
