Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अभी और सुधार की जरूरत है - ड़ा.एनबी सिंह


लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी. सिंह ने रविवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया द्य 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आईपीडी, ओटी, प्रसूति वार्ड का अवलोकन किया द्य प्रसूति वार्ड में चार प्रसूताएं भर्ती पाई गईं द्य पीने के पानी की व्यवस्था भी सुचारू पाई गई तथा स्टाफ की उपस्थिति के साथ लगभग सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध थीं द्य इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी चिनहट में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर पाई गईं द्य स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था में सुधार दिखा है, लेकिन साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई द्य इस संबंध में कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जिन पर कार्रवाई की गई है।अभी और सुधार की जरूरत है।आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |