Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नौ कुण्डीय महायज्ञ में हुई लोकमंगल की प्रार्थना! नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में लोकमंगल की हुई प्रार्थना, हवन पूजन में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर स्थित कमला नेहरू बालिका विद्यालय में बुधवार को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में लोकमंगल की प्रार्थना को लेकर सामूहिक हवन पूजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी एवं प्रबन्धक डॉ0 पूर्णिमा मिश्रा व प्रधानाचार्या शोभा श्रीवास्तव ने मां गायत्री व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गायत्री परिवार की ओर से वेदी पूजन व हवन में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुति देकर लोक कल्याण की प्रार्थना भी किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना पुत्र राघव के साथ शामिल हुई। यहां विद्यालय प्रबन्ध समिति की ओर से विधायक आराधना मिश्रा को श्रीफल व चुनरी व मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य सत्येन्द्र श्रीवास्तव व प्राचार्य डॉ0 ऋचासुकुमार एवं माधुरी ओझा, डॉ0 नीलम ओझा, डॉ0 पूजा, डॉ0 वर्तिका, सुनीता मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। संचालन डॉ0 अंजनी अमोघ व स्वागत गायत्री परिवार की ओर से डॉ0 वीरेश सिंह ने किया। गायत्री परिवार के राजेश मिश्र व जयप्रकाश, राजेश पाण्डेय ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरूकता प्रदान की। विद्यालय की छात्राओं ने वैदिक मंत्रों व भजन संकीर्तन से महायज्ञ में नैतिक वचनों के पालन का सामूहिक संकल्प ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ0 डीपी ओझा, इं0 जितेन्द्र त्रिपाठी, इं. सिद्धार्थ त्रिपाठी, नरेन्द्र त्रिपाठी, इं. सुनील पाण्डेय, घनश्याम मौर्या, कीर्ति पाण्डेय, राघवेन्द्र तिवारी, बीएन तिवारी, श्वेता शुक्ला, सलमा खातून, सीमा, कुसुम यादव, उषा शुक्ला, संतोष ओझा, सुभाष वर्मा, पवन कुमार, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |