Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः धूमधाम से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा


लालगंज/प्रतापगढ़। समापुर में श्रीमदभागवत कथा को लेकर बुधवार को धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। गाजे बाजे के बीच निकाली गयी शोभा यात्रा में सिर पर आस्था का कलश लिये सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। कथाव्यास सर्वेशपति त्रिपाठी की अगुवाई में निकाली गयी भगवान श्रीवासुदेव की शोभा यात्रा कथा स्थल से आरम्भ होकर पूरे कैथन, धमनी, पूरे शिवबक्श, पूरे दत्ता, बाबूगंज बाजार आदि जगहों पर भ्रमण करते हुए धर्म की मजबूती का संदेश दिया। कथा के दौरान भक्ति गीतों पर महिला पुरूष श्रद्धालु नृत्य करते राधाकृष्ण की भक्ति में रमे नजर आये। वहीं कलश यात्रा में जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मंगलकामना की। मुख्य आयोजक कोटेदार रामप्रकाश मिश्र व शशी मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर राजाराम मिश्र, बच्चा मिश्र, शिवकुमार जायसवाल, छोटे मिश्र, गिरधारी लाल वर्मा, पिंटू मिश्र, मोतीलाल, फूलचंद्र वर्मा, मुरलीधर तिवारी, रिंकू मिश्र, मोनू तिवारी, घनश्याम मिश्र, तूफान शुक्ल, राजेश शुक्ल, सुरेश जायसवाल, हरकेश कोरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |