Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सीएससी पहुंची डिप्टी जेलर मानसी सिंह, हुआ स्वागत


अमेठी। जनपद समय गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला जब यूपीपीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर बनीं मानसी सिंह अपने परिजनों के साथ सीएससी  अमेठी पहुंचीं। इस दौरान मानसी सिंह ने कहा कि परिवार और समाज का मान-सम्मान बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।मानसी सिंह के पिता एवं प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर ने बताया कि वे विकास खंड जगदीशपुर के निवासी हैं और पिछले लगभग 50 वर्षों में उनके क्षेत्र से यह पहली बड़ी प्रशासनिक सफलता है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।वहीं, इंटर कॉलेज कालिकन धाम के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। रहे उपस्थित अधीक्षक सौरभ सिंह, धीरज सिंह, राजेश यादव, पटेल, रहे उपस्थित। वही सोसाइटी के सचिव धीरेंद्र सिंह समिति के सदस्यों के साथ मानसी का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह डॉक्टर अंजलि स्टाफ नर्स  आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया धीरेंद्र सिंह ने स्वागत करते हुए कहा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मानसिंह की पुत्री मानसी सिंह यूपीएससी में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुई हैं यह उन लोगों के लिए गर्व की बात है मानसी सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा यह उनके लिए गौरव की बात है कि उनके अभिभावक सदृश लोग उनका उत्साह करते हुए स्वागत कर रहे हैं मनोज पटेल राजेश यादव सहित स्टाप नर्स डाक्टर थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |