अमेठीः गैस एजेंसी पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान
April 03, 2026
अमेठी। जनपद की एक गैस एजेंसी पर केवाईसी और पर्ची कटवाने को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में लोग तेज धूप में घंटों लाइन लगाकर केवाईसी कराने और पर्ची कटवाने के लिए मजबूर दिखे।उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर व्यवस्था सुचारु न होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि डीसी नंबर न आने पर पर्ची नहीं दी जा रही, जिससे गैस सिलेंडर लेने में दिक्कत हो रही है।धूप में खड़े रहने से बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि यदि समय पर उचित व्यवस्था की जाए और प्रक्रिया को सरल बनाया जाए तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
