संग्रामपुरः थाने को मिली नई 8575 पीआरबी
April 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी दी कि क्षेत्र की सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए थाने को नई 8575 पीआरसी वाहन सहित टीम मिली है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र चार हल्का बनाया गया है जिसमें तीन पीआरबी टीम तैनात रहेगी जिससे सुरक्षा व्यवस्था व शान्ति व्यवस्था कायम रहेगी।
