Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इलेक्ट्रॉनिक मार्केट नाका हिंडोला में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन दल पहुंचा घटना स्थल पर


लखनऊ। फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि महिमा इलेक्ट्रॉनिक, हिंदुस्तान प्लाजा गुरुद्वारा रोड नाका हिंडोला में आग लग गई है ,इस सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशानुसार अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज रामकुमार रावत के नेतृत्व में फायर स्टेशन हजरतगंज से 02 मोटर फायर इंजन व 01 वाटर बाउजर तथा डक्त्ट वाहन के सहित घटनास्थल पर पहुंचे स पहुंचकर देखा कि आग बेसमेंट में बनी दुकान में लगी थी जो काले धुएं के साथ जल रही थी,जिसको तुरंत मोटर फायर इंजन से पम्पिगं करके बुझाना प्रारंभ किया गया। आग कंट्रोल में होने व धुआं कम होने पर देखा गया की शटर का ताला बंद है। शटर को एमडीआरबी वाहन से सर्कुलर सा के माध्यम से शटर को काटकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में जानकारी किया गया तो मालूम हुआ कि दुकान योगेश छाबड़ा पुत्र  लालचंद छाबड़ा की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |