Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिला ने तीन युवक समेत 15-20 अज्ञात पर अभद्रता मारपीट, जातिसूचक गालियां सहित लूट का लगाया आरोप


आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली महिला ने तीन नामजद आरोपियों समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां सहित अभद्रता व अधिवक्ता के चैंबर में घुस  तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप लगाया है।  कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित दामोदर नगर निवासी सुषमा देवी पत्नी रवि कुमार कनौजिया ने बताया सोमवार 6 अप्रैल की रात्रि करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान कमलेश वर्मा, नरेश वर्मा और विक्की वर्मा अपने 15-20 अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंच उसके पति रवि कुमार को जातिसूचक गालियां देते हुए थप्पड़, लात-घूंसों से हमलावर हो गए। आरोप है कि जब उसने अपने पति को पिटता देख बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करने के साथ  हमलावरों ने उनकी स्त्री लज्जा भंग करने के आशय से उसका ब्लाउज फाड़ दिया। वही पीडिता का कहना था शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर पास ही अपने चैंबर में मौजूद अधिवक्ता रजत तिवारी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया तो उक्त  हमलावरों अधिवक्ता रजत तिवारी के साथ भी मारपीट करने के साथ जबरन उनके चैंबर में घुस गए और वहां रखी फाइलों को बाहर फेंक कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाने के साथ अधिवक्ता रजत तिवारी की सोने की चेन और सोने का ब्रेसलेट लूट  मौके से फरार हो गए। जिसकी जानकारी उसने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर करने के साथ स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में कमलेश, नरेश, विक्की समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित नामजद शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |