Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, अधेड़ गंभीर रूप से घायल! तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल रेफर


बीसलपुर। बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर कला निवासी शेर सिंह (62) पुत्र जगन्नाथ ई-रिक्शा से बीसलपुर आ रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा चीनी मिल चैकी के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रिक्शा को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |