Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः जिला पंचायत अध्यक्ष पर नेत्रहीन ससुर के अपहरण का आरोप


कन्नौज। जनपद मे सियासी हलचल तेज हो गई है जहां भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर नेत्रहीन बुजुर्ग के अपहरण का गंभीर आरोप लगा है। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव का बताया जा रहा है३ जहां दिनदहाड़े बुजुर्ग को ले जाने की बात सामने आई है।

शिकायतकर्ता रामकिशोर का आरोप है कि उसके मामा जो नेत्रहीन हैं कई वर्षों से उसके साथ रह रहे थे लेकिन परिवार मे बेटी के प्रेम विवाह को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को लाव लश्कर के साथ पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने जबरन बुजुर्ग को अपने साथ ले गए।बताया जा रहा है कि इससे पहले भागवत कथा के दौरान बुजुर्ग ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इसके बाद अचानक बुजुर्ग को ले जाने की घटना ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

शिकायतकर्ता रामकिशोर ने आशंका जताई है कि उसके मामा के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। यहां तक कि हत्या की साजिश तक की बात कही जा रही है। मामले मे एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने खुद को निर्दोष बताते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमे उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत खराब थी इसलिए उन्हें घर बुलाया गया था। हालांकि जिस बुजुर्ग के अपहरण की बात कही जा रही है। उनका कोई स्पष्ट वीडियो अब तक सामने नहीं आया है। जिससे मामला और ज्यादा संदिग्ध होता नजर आ रहा है। अब बड़ा सवाल ये है क्या ये पारिवारिक विवाद है या सत्ता के दम पर दबाव बनाने की कोशिश क्या नेत्रहीन बुजुर्ग की सुरक्षा खतरे मे है और क्या पुलिस इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी फिलहाल पूरे मामले ने कन्नौज की सियासत मे हलचल बढ़ा दी है और सबकी नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |