Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः हिरऊ का पुरवा में कथा का महत्व सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु! भगवान की शरण में ही है जीव का कल्याण- आचार्य धीरेन्द्र जी


लालगंज/प्रतापगढ़। बेलहा के हिरऊ का पुरवा में श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ को लेकर बुधवार को श्रद्धालुओे की भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास आचार्य धीरेन्द्रपाल कृष्ण त्रिपाठी जी ने बताया कि शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को श्रीमदभागवत कथा का महत्व समझाते हुए बताया कि भगवान की शरण में ही जीव का कल्याण है। उन्होने कहा कि श्रीमदभागवत कथा मनुष्य को नैतिक जीवन जीने की कला व विधान को समझाया करती है। कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी ने जगत में नीति के पालन और धर्म पथ पर अग्रेतर बने रहने की जीव को सांसारिक माया से मुक्त का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होने कहा कि भगवान की कथा संसार को चरित्र और संस्कार के साथ सत्य के धर्म के अनुशरण की प्रेरणा दिया करती है। कथा के दौरान भगवान के सुमधुर भजनों को सुनकर भी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। शुभारंभ पर संयोजक रामदुलारे यादव व लक्खू देवी तथा मिथलेश, कमलेश यादव, विपिन यादव ने भगवान की विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर समाजसेवी पप्पू तिवारी, राजाराम यादव, विजयपाल यादव, केशवदत्त पाण्डेय, श्याम नारायण तिवारी, अतुल शुक्ला, राममिलन यादव, रामबरन यादव, बाल मुकुन्द, आचार्य पवन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |