संग्रामपुर: झाड़ियों के बीच बाल विकास परियोजना कार्यालय
April 01, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय संग्रामपुर में साफ सफाई के अभाव में झाड़ियों में छिपता जा रहा है। कार्यालय पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। लेकिन विभाग द्वारा कार्यालय व कार्यालय के आस पास साफ - सफाई न करने के कारण कार्यालय भवन बड़ी -बड़ी झाड़ियों में छिपता जा रहा है। कार्यालय भवन आने वाले आगंतुकों का कहना है सम्बंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण भवन के आस पास साफ सफाई नहीं की जा रही है।
