संग्रामपुर: बैंक शाखा व बीसी सेंटर रहने से वित्तीय सेवाएं रही प्रभावित
April 01, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बैंक शाखाओं व बीसी सेंटरों के बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं प्रभावित रही। जिससे लोगों को दैनिक लेन -देन करने वाले ग्रहको को गंभीर समस्या को झेलना पड़ा सबसे बड़ा प्रभाव छोटे -मोटे व्यवसायियों को पड़ा है। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में सभी बीसी सेंटर बंद रहे ग्राहक पैसा के लिए इधर-उधर टहलते रहे कुछ ग्राहक बीसी सखी के घर जाकर पैसा लेने पहुंचे लेकिन वित्तीय लेन-देन बंद रहने के कारण वहां से भी ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। संग्रामपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भी बीसी सखी सेंटर एक दर्जन बीसी सेंटर है जिसमें सभी राष्ट्रीय व अन्य बैंक के पैसा निकालती है। भवसिंहपुर में तैनात बीसी सखी कंचनसिंह ने बताया कि आज 1 अप्रैल है बीते दिवस वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था केवल बैंक शाखाओं में आडिट काम करने को लेकर आज वित्तीय सेवाएं बंद कर दी गई है उन्होंने बताया कि सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तो पता चला की सांय 6 बजे के बाद वित्तीय सेवाएं शुरू हो जाएगी।वहीं संग्रामपुर की बीसी सखी ज्योति सिंह ने बताया कि सुबह से क ई बैंक खाते धारक पैसा निकालने आये लेकिन सेवाएं बंद होने के कारण पैसा नहीं निकला बीसी विजय यादव, अंबुज सिंह, मुकेश सिंह सहित सभी ने बताया की सांयकाल 6 बजे से ही बैंकिंग सेवाए मिलेगी। लेकिन कुछ कारणों से दोपहर 2 से 3 के बीच वित्तीय सेवाएं शुरू हो गई जिससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
