संग्रामपुर: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत
April 01, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत आज 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निरंतर चलाया जाएगा।इस अभियान को लेकर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।इस अवसर पर उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जिले के सीएमओ के निर्देशन पर क्षेत्र में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज एक जागरूकता रैली निकाल कर की गई। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के माध्यम से घर -घर सर्वे कर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया,और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों पर रोक लागाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान साफ सफाई व एंटी लार्वा और जलभराव की सफाई की जाएगी।इसके साथ बुखार, कुपोषण,टीबी व फाइलेरिया के मरीजों को ई-कवच में फीड करके इलाज किया जाएगा।
